बलिया। बसपा के वरिष्ठ नेता व जिला सचिव, तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि स्व. बाबू राजू राम की श्रद्धांजलि सभा 10 अगस्त 2025 को बलिया जनपद के सिकंदरपुर स्थित सन्दवापुर में आयोजित की जाएगी। यह सभा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
स्व. बाबू राजू राम का हाल ही में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके पुत्र डॉ. जयप्रकाश, चंद्रशेखर, चंद्रभान और सूर्यभान ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों व रास्ते पर चलते रहेंगे। यह उनके परिवार की एकता और पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


0 Comments