बलिया जनपद के लिए गर्व की बात है कि जिले के चिलकहर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिब्बी, इन्दरपुर निवासी रत्नेश चन्द्र सिंह बिसेन को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर में न्यायमूर्ति (जज) नियुक्त किया गया है। वे हरि शंकर सिंह के पुत्र हैं।
रत्नेश चन्द्र सिंह बिसेन वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सतना के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को उनका चयन जबलपुर हाई कोर्ट में जज के रूप में हुआ। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उनकी इस सफलता पर बलिया सहित उनके गृह जनपद में लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि न्यायपालिका में बलिया की एक और अहम पहचान बन गई है।
0 Comments