बलिया : थाना नरही व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 मिनी ट्रक वाहन में लदे कुल 28 राशि गोवंश बरामद व अन्तर्जनपदीय 04 गौ तस्कर गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द द्वारा अपराध की रोकथाम, अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाए गये अभियान एवं पशु तस्करी की रोकथाम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अशोक कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15.11.2023 को थानाध्यक्ष श्री पन्नेलाल मय हमराह के देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति में रवाना क्षेत्र होकर पशु तस्करी की रोकथाम हेतु बात चीत कर रहे थे कि तभी SOG प्रभारी उ0नि0 अजय यादव मय टीम के मौके पर आ गये। थाना नरही पुलिस व SOG बलिया की संयुक्त टीम के द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भांवरकोल गाजीपुर की तरफ से दो मिनी ट्रक वाहन आ रहे है। जिसपर गोवंश लदा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिकन्दरपुर चौकी क्षेत्र कोरण्टाडीह गाजीपुर वार्डर से पहले सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा करके चेकिंग करने लगे कि कुछ ही देर बाद सामने से एक वाहन तेज गति से आते हुए दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर कुछ दूर पहले ही रूक गया। पुलिस वालों को देखकर अली मोहम्मद ने फायर कर दिया। जिससे पुलिस टीम बाल बाल बचे तथा उपरोक्त दोनो वाहन पर सवार 1. अली मोहम्मद पुत्र रईश अहमद निवासी ग्राम अमहट अलीगढ़ थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर, 2. सोनू खान उर्फ सोनू पुत्र जाहिद खान निवासी ग्राम हसनपुर थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर, 3. दिलशाद खान पुत्र जब्बार खान निवासी ग्राम हसनपुर थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर, 4. रूस्मत अली पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम हुसैनगंज थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। 


उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम सभी मिलकर जनपद रायबरेली व जनपद सुल्तानपुर से गोवंश का परिवहन कर वध हेतु बिहार प्रान्त ले जाते है। दोनो मिनी ट्रक वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया तो पहले मिनी ट्रक वाहन सं0 UP44T 6660 पर 15 राशि गोवंश व दूसरे मिनी ट्रक वाहन सं0 UP72T 3582 पर कुल 13 राशि गोवंश कुल 28 राशि गो वंश बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 292/2023 धारा 307 भा0द0वि0 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।  

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 

1. अली मोहम्मद पुत्र रईश अहमद निवासी ग्राम अमहट अलीगढ़ थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर उम्र 40 वर्ष 

2. सोनू खान उर्फ सोनू पुत्र जाहिद खान निवासी ग्राम हसनपुर थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर उम्र 26 वर्ष  

3. दिलशाद खान पुत्र जब्बार खान निवासी ग्राम हसनपुर थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर उम्र 28 वर्ष   

4. रूस्मत अली पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम हुसैनगंज थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर उम्र 25 वर्ष 

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 292/2023 धारा 307 भा0द0वि0 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही बलिया

*बरामदगी का विवरण-* 

1. पहला मिनी ट्रक वाहन सं0 UP44T 6660 पर 15 राशि गोवंश व दूसरा मिनी ट्रक वाहन सं0 UP72T 3582 पर 13 राशि गोवंश- कुल 28 राशि गोवंश (बैल/साड़) बरामद

2. मिनी ट्रक वाहन सं0 UP44T 6660 अशोक ली लैण्ड

3. मिनी ट्रक वाहन सं0 UP72T 3582 टाटा मोटर्स- (कुल दो अदद मिनी ट्रक बरामद )  

4. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर

5. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर

6. अभियुक्तगण उपरोक्त के पास से कुल 4000/- रूपये नकद

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष पन्नेलाल थाना नरही जनपद बलिया।

2. SOG प्रभारी अजय कुमार यादव SOG जनपद बलिया।  

3. उ0नि0 मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही जनपद बलिया। 

4. हे0का0 जसवीर सिंह SOG जनपद बलिया।  

5. हे0का0 रोहित यादव SOG जनपद बलिया।  

6. हे0का0 लवकेश पाठक SOG जनपद बलिया।  

7. का0 शशी भूषण SOG जनपद बलिया।  

8. का0 विकास सिंह SOG जनपद बलिया।  

9. का0 विनोद रघुवंशी SOG जनपद बलिया।  

10. का0 महेश यादव SOG जनपद बलिया।  

11. का0 मंजीत यादव SOG जनपद बलिया।  

12. का0 राहुल यादव SOG जनपद बलिया।  

13. का0 श्याम कुमार SOG जनपद बलिया।  

14. हे0का0 दुर्गादत्त राय थाना नरही जनपद बलिया। 

15. का0 रितेश मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया।

16. का0 प्रशान्त सिंह थाना नरही जनपद बलिया।

17. हे0का0 बलबीर सिंह थाना नरही जनपद बलिया। 

18. का0 राजकुमार थाना नरही जनपद बलिया।





Comments