बलिया : थाना चितबड़ागाँव पुलिस द्वारा 02 पिकप वाहन में लदे कुल 14 राशि गोवंश (गाय/बछड़ा) बरामद, कुल 05 गौ तस्कर गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द द्वारा अपराध की रोकथाम, अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए गये अभियान एवं पशु तस्करी की रोकथाम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14.11.2023 को थानाध्यक्ष चितबड़ागांव श्री प्रशान्त कुमार चौधरी, उ0नि0 विजय प्रकाश त्रिपाठी, हे0का0 रघुविन्द सिंह, हे0का0 शिवप्रकाश यादव, का0 विजय कुमार यादव, का0 सत्यप्रकाश पटेल के देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति में रवाना क्षेत्र होकर पशु तस्करी की रोकथाम हेतु बात चीत कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुजायत गाँव की तरफ से 02 पिकप मे गोवंश लादकर बिहार की तरफ ले जा रहे है। जिनके पास अवैध तमंचा भी है। इस सूचना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा ग्राम वसुदेवा पुल के किनारे गाड़ी खड़ा करके चेकिंग करने लगे कि कुछ ही देर बाद सुजायत की तरफ से दो पिकप तेज गति से आते हुए दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर दोनो गाड़ियो से दो-दो व्यक्ति तेजी से उतरे जिनमे से एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। जिससे पुलिस टीम के लोग बाल बाल बचे तथा उपरोक्त दोनो वाहन पर सवार 1. पुनेश राजभर पुत्र सरल राजभर निवासी पातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर 2. राजू उर्फ गुड्डू बिन्द पुत्र रामनारायण बिन्द निवासी कैथवली थाना नरही जनपद बलिया 3. निसार आलम पुत्र गफ्फूर आलम निवासी मानपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया 4.पिन्टू राजभर पुत्र प्रदीप राजभर निवासी पटसार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया का मौके से गिरफ्तारी किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम सभी मिलकर आस पास से गोवंश इकट्ठा कर वध हेतु बिहार प्रान्त ले जाते है। दोनो पिकप वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया तो दोनो पिकप वाहन सं0 UP60 AT 7950 व  वाहन सं0 UP60 BT3671पर कुल 14  राशि गोवंशी पशु व एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूश 315 बोर  बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2023 धारा 307 भादवि, 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 के पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।  

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0-187/2023 धारा 307 भादवि, 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 थाना चितबड़ागांव, बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 

1. पुनेश राजभर पुत्र सरल राजभर निवासी पातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर। 

2. राजू उर्फ गुड्डू बिन्द पुत्र रामनारायण बिन्द निवासी कैथवली थाना नरही जनपद बलिया।

3. निसार आलम पुत्र गफ्फूर आलम निवासी मानपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

4. पिन्टू राजभर पुत्र प्रदीप राजभर निवासी पटसार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

5. संतोष सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी सुजायत थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया।

*बरामदगी का विवरण-* 

1. 01  अदद पिकप UP60 BT3671पर 07 राशि  गोवंश  बरामद

2. 01 अदद पिकप UP60 AT 7950 पर 07 राशि  गोवंश  बरामद

3. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर

4. एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर 

5. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

6. 03 अदद मोबाइल

7. नकद 1080/- रूपये 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी थाना चितबड़ागाँव बलिया।

2. उ0नि0 विजय प्रकाश त्रिपाठी थाना चितबड़ागाँव बलिया।

3. हे0का0 रघुविन्द सिंह थाना चितबड़ागाँव बलिया।

4. हे0का0 शिवप्रकाश यादव थाना चितबड़ागाँव बलिया।

5. का0 विजय कुमार यादव थाना चितबड़ागाँव बलिया।

6. का0 सत्यप्रकाश पटेल थाना चितबड़ागाँव बलिया।





Comments