बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जारी किया ताजा अपडेट
बलिया। बाढ़ वर्ष 2026 के तहत बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया की ओर से गंगा, सरयू (घाघरा) समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर और वर्षा का ताजा प्रतिवेदन जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई गेज स्थलों पर नदियों के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रतिवेदन के अनुसार गंगा नदी के बक्सर गेज स्थल पर जलस्तर 60.320 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरा बिंदु 60.320 मीटर दर्शाया गया है। गायघाट में गंगा का जलस्तर 59.87 मीटर दर्ज हुआ, जहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। दोनों स्थानों पर नदी की प्रवृत्ति बढ़ाव की दर्ज की गई है।
इसी तरह सरयू (घाघरा) नदी के डीएसपी हेड पर जलस्तर 64.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरा बिंदु 64.010 मीटर है। चांदपुर में सरयू का जलस्तर 58.74 मीटर और मांझी में 56.55 मीटर दर्ज किया गया। इन दोनों स्थानों पर भी जलस्तर में बढ़ाव की प्रवृत्ति दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में टोंस नदी के पिपरा घाट पर जलस्तर 61.20 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा नदियों के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने की जरूरत है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार नदी के जलस्तर की स्थिति पर लगातार निगरानी जारी है और आगामी रिपोर्ट के आधार पर स्थिति में होने वाले बदलाव की जानकारी दी जाएगी।


