गायघाट में गंगा 59.89 मीटर पर, सरयू के डीएसपी हेड पर 64.40 मीटर दर्ज हुआ जलस्तर
बलिया। जिले में गंगा और सरयू (घाघरा) नदियों के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया की ओर से 05 सितंबर 2026 को जारी नदी के जलस्तर एवं वर्षा के प्रतिवेदन के अनुसार कई प्रमुख गेज स्थलों पर नदी का जलस्तर बढ़ता दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का गायघाट गेज स्थल पर जलस्तर 59.89 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सुबह 08 बजे यह 59.87 मीटर था। यहां नदी की प्रवृत्ति बढ़ाव की रही। गायघाट का खतरा बिंदु 57.615 मीटर निर्धारित है।
इसी तरह सरयू (घाघरा) नदी के डीएसपी हेड (तूर्तीपार) गेज स्थल पर जलस्तर 64.40 मीटर दर्ज हुआ, जबकि सुबह यह 64.33 मीटर था। यहां भी नदी के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया। इस स्थल का खतरा बिंदु 64.010 मीटर है।
सरयू के चाॅदपुर गेज स्थल पर जलस्तर 58.90 मीटर, जबकि मांझी में 56.70 मीटर दर्ज किया गया। मांझी में सुबह के मुकाबले जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं गंगा के बक्सर गेज स्थल पर जलस्तर 60.54 मीटर दर्ज किया गया।
रिपोर्ट में गायघाट क्षेत्र में 15.8 मिलीमीटर वर्षा तथा कुल वर्षा 693.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सरयू के डीएसपी हेड क्षेत्र में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जबकि कुल वर्षा 518.9 मिलीमीटर बताई गई है।
नदियों के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संबंधित क्षेत्रों में नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।


