यूपी में 21 अफसर हुए सेवानिवृत्त, तीन आईएएस और 10 आईपीएस शामिल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक प्रशासन और पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले 21 वरिष्ठ अधिकारी सोमवार, 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वालों में तीन आईएएस, 10 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों में सचिव नगर विकास रवीन्द्र कुमार प्रथम, डीजी पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्रा और विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं।

वहीं, आईपीएस अधिकारियों में डीजी फायर सर्विसेज मुथा अशोक जैन, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो दिल्ली के एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू, आईजी सीआईडी डॉ. अखिलेश कुमार निगम, यूपी-112 के डीआईजी शहाब रशीद खान, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी, पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह समेत 10 अधिकारी सेवानिवृत्त हुए।

इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के आठ अधिकारियों में एडिशनल एसपी बलरामाचारी दुबे व अशोक कुमार वर्मा, एटीएस के डीएसपी लायक सिंह, 44वीं पीएसी की सहायक सेनानायक अंजू सिंह, पुलिस भर्ती बोर्ड की डीएसपी अस्मा माजिद, सीबीसीआईडी मुख्यालय के डीएसपी धीरेंद्र प्रताप सिंह, फतेहपुर के डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ला और प्रतापगढ़ के डीएसपी अनिल कुमार राय शामिल हैं। इन अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक विभाग में उनके लंबे सेवाकाल का समापन हुआ।