बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया की ओर से जारी नदी के जलस्तर एवं वर्षा के प्रतिवेदन के अनुसार जिले में गंगा और सरयू (घाघरा) समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर और उनकी प्रवृत्ति पर नजर बनाए हुए है।
रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी के बक्सर गेज स्थल पर जलस्तर 60.320 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गायघाट पर जलस्तर 59.20 मीटर रहा। गायघाट का खतरा बिंदु 57.615 मीटर निर्धारित है। वहीं सरयू (घाघरा) नदी के डीएसपी हेड पर जलस्तर 64.00 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरा बिंदु 64.010 मीटर है। चांदपुर गेज स्थल पर घाघरा का जलस्तर 58.39 मीटर तथा मांझी में 55.55 मीटर दर्ज किया गया।
प्रतिवेदन में नदी की प्रवृत्ति में बढ़ाव, घटाव और स्थिर स्थिति को भी दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वर्षा का विवरण भी जारी किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा नदियों के जलस्तर में होने वाले परिवर्तन की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

