लखनऊ मण्डल : संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को किया सम्मानित


मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपना कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 

लखनऊ 10 अप्रैल 2023। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0) श्री संजय यादव एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) श्री राघवेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 02 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 

मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियों में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।


उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री आशीष कुमार/प्रवर टेक्नीशियन/गोण्डा जं0 तथा श्री रमेश यादव/हेड कान्सटेबल/रे0सु0ब0/गोरखपुर उपस्थित थे।       

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रे0सु0ब0, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समाडि एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कृते जन संपर्क अधिकारी                                             

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ।



Post a Comment

0 Comments