हाजीपुर-06.02.2023। धनबाद मंडल के ओबरा डैम-सलई बनवां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर एनआई कार्य के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ चोपन स्टेशन पर ही किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है -
1. दिनांक 08.02.2023 से 27.02.2023 तक टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा।
2. दिनांक 09.02.2023 से 28.02.2023 तक सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा।
3. दिनांक 07.02.2023 से 28.02.2023 तक टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा।
4. दिनांक 08.02.2023 से 01.03.2023 तक शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments