पूर्वोत्तर रेलवे : प्रतिबंधित साफ्टवेयर का उपयोग कर ई-टिकटों के अवैध कारोबार में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

 


गोरखपुर, 06 फरवरी, 2023: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। 

इसी क्रम में 04 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ एवं अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से दुल्लहपुर बाजार स्थित जनसेवा केन्द्र के संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 32 अदद ई-टिकटों के साथ अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया व्यक्ति ई टिकट बनाने में प्रतिबंधित साफ्टवेयर का भी उपयोग करता था। 

04 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, कासगंज को कासगंज स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर 08 एवं 09 वर्ष के दो लड़के संदिग्ध हालत में घूमते हुये मिले, जिन्हें पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, कासगंज को सुपुर्द किया गया। गाड़ी सं. 12553 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी में 19 वर्ष की एक युवती संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसे महिला थाना, बस्ती को सुपुर्द किया गया। 03 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गाड़ी सं. 12557 की जांच करके 15, 16-16, 17-17 वर्ष के 05 बच्चों को संदिग्ध हालत में पाकर ट्रेन से उतार कर राजकीय रेल पुलिस कार्यालय ले जाया गया, जहां से पूछताछ कर लड़को को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 

05 फरवरी, 2023 को रेल मदद से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा द्वारा गाड़ी संख्या-15707 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर गोण्डा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे महिला यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मैलानी द्वारा गाड़ी संख्या-05086 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर लखनऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, फतेहगढ़ द्वारा गाड़ी संख्या-05380 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर फतेहगढ़ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 04 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा गाड़ी संख्या-11071 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर बनारस पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 04  फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, खलीलाबाद द्वारा गाड़ी संख्या-19409 से यात्री का छूटा हुआ सामान बरामद कर खलीलाबाद चौकी पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03  फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर यात्री का छूटा हुआ सामान बरामद कर बनारस पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03 फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा गाड़ी सं. 19489 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग  बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03 फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा गाड़ी सं. 12167 से यात्री का छूटा हुआ एक झोला बरामद कर बनारस पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ जं. द्वारा गाड़ी सं. 15007 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग जिसमें अनेक शैक्षणिक प्रमाण पत्र थे बरामद कर बनारस पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03 फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, इज्जतनगर की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कन्नौज द्वारा गाड़ी सं. 19670 से यात्री का छूटा हुआ सामान बरामद कर इज्जतनगर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 03 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोमतीनगर द्वारा गश्त के दौरान गोमतीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 से एक मोबाइल बरामद कर गोमतीनगर चैकी पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 

 (पंकज कुमार सिंह)

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।




Comments