लखनऊ मण्डल में आज मनाया गया राष्ट्रीय मताधिकार दिवस, दिलाई गयी शपथ


लखनऊ 25 जनवरी 2023। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आज ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ मनाया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न कार्यालयों एवं अनुरक्षण डिपों में ’राष्ट्रीय मताधिकार दिवस’ पर  दिलाई गयी।

इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने मण्डल कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलायी। 

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनां में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।                         

                  जन संपर्क अधिकारी

                 पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ।



Comments