लखनऊ मंडल : 27 दिसम्बर 2022 को नई लाइन पर स्पीड ट्रायल

                                   

लखनऊ 20 दिसम्बर 2022। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर रेलखंड पर स्थित बिसवां-सरैयां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किये जाने के परिप्रेक्ष्य में प्री-एनआई का कार्य प्रगति पर है तथा दिनांक 25 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाएगा। जिसके उपरांत दिनांक 27 दिसम्बर 2022 को नई लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जायेगा। तदुपरांत अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ हो जायेगा।      

सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि प्रीएनआई/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान एवम् दिनांक 27.12.2022 से रेलवे खंड पर स्पीड ट्रायल तथा गाड़ियों के संचालन के प्रति सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस-पास खुले में न छोड़ें।                   

जन संपर्क अधिकारी

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ।



Comments