पूर्वोत्तर रेलवे : दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर सगौली और मझौलिया स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव


गोरखपुर 20 दिसम्बर, 2022ः रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल पर स्थित सगौली-मझवलिया स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 19 से 24 दिसम्बर, 2022 तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 25 से 27 दिसम्बर, 2022 तक नान-इण्टरलॉक कार्य तथा इलेक्ट्रानिक इण्टरलॉकिंग की कमीशनिंग हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 

शार्ट ओरिजिनेशन-

- बापूधाम मोतिहारी से 25 एवं 27 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस बेतिया से चलाई जायेगी। 

मार्ग परिवर्तन-

- गांधीधाम से 23 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- भागलपुर से 26 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- मुजफ्फरपुर से 24 से 27 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- आनन्द विहार टर्मिनस से 23 से 26 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- रक्सौल से 25 एवं 27 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- आनन्द विहार टर्मिनस से 23 एवं 25 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली-रक्सौल के रास्ते चलाई जायेगी। 

- मुजफ्फरपुर से 26 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- देहरादून से 24 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

- गोरखपुर से 22 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

- दरभंगा से 24 एवं 26 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- अमृतसर से 24 एवं 26 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जायेगी। 

- रक्सौल से 24 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

- रक्सौल से 25 से 27 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- आनन्द विहार टर्मिनस से 23 से 26 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलाई जायेगी।  

- गुवाहाटी से 21 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- जम्मू तवी से 23 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।  

- रक्सौल से 25 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता देवी वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के स्थान पर रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 21 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलाई जायेगी।  

- कटिहार से 26 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- कटिहार से 22 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- बांद्रा टर्मिनस से 22 से 25 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- बरौनी से 24 से 27 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- पोरबन्दर से 22 एवं 23 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 19269 पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

- मुजफ्फरपुर से 25 एवं 26 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फपुर-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- दरभंगा से 24 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी। 

- जलन्धर सिटी से 25 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 22552 जलन्धर सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलाई जायेगी। 

नियंत्रण-

- दरभंगा से 19 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी मेहसी-सेमरा स्टेशनों के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई गई। 

- आनन्द विहार टर्मिनस से 21 दिसम्बर, 2022 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस नरकटियागंज से बेतिया के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई गई। 

(पंकज कुमार सिंह)

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी।



Comments