लखनऊ मण्डल : रेल संचलन में अपना कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 11 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित


लखनऊ 12 दिसम्बर 2022। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में आज मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) श्री संजय यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति श्री राघवेंद्र कुमार एवं शाखाधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपना कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 11 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 


इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने कहा कि मण्डल में गाड़ियों के परिचालन के दौरान संरक्षा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हमारे रेलकर्मी विषम परिस्थितियों में कार्य करते है, जिसके लिए प्रत्येक माह उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊचॉ करने के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होने पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।

उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मियों में आलोक रंजन द्विवेदी/लोको पायलट, प्रदीप कुमार/सहायक लोको पायलट, उमर अली/टेक्नीशियन, बलिन्द्र यादव/ट्रैक मेन्टेनर, किरन कुमार/ट्रैक मेन्टेनर, राजकुमार/ट्रैक मेन्टेनर, अनुज कुमार/ट्रैक मेन्टेनर, हरि नारायण/गुड्स ट्रेन प्रबन्धक, बृज कुमार/स्टेशन अधीक्षक, संतोष कुमार/ईएसएम, उमेश शर्मा/जे0ई/सिगनल उपस्थित थे।                 

                          जनसम्पर्क अधिकारी 

                          पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ।



Post a Comment

0 Comments