बलिया : ठंड में दांतों की समस्या? जानें कारण और उपाय : डॉ0 दीपेश श्रीवास्तव


बलिया। साईं पेट्रोल पंप के सामने कुंवर सिंह चौराहा रामपुर उदयभान में स्थित मृदुला डेंटल सेंटर एंड इंप्लांट सेंटर के डॉक्टर दीपेश श्रीवास्तव ने ठंड में दांतों की समस्या? और जानें कारण और उपाय! दांतों में ठंडा-गरम लगना एक आम समस्या है, जो कई लोगों के साथ होती है। लेकिन ठंड के दिनों में यह समस्या बढ़ जाती है और कुल्ला करने और पानी लगने पर दांतों में दर्द होने लगता है। इसका संबंध दांतों की संवेदनशीलता से है। जब आपके दांत कमजोर होते हैं या उनमें कोई समस्या होती है, तब दांतों की पकड़ बनाए रखने वाली कोशिकाएं कमजोर होती हैं और इनकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है। लेकिन ठंड के दिनों में विशेष तौर पर यह संवेदनशीलता बढ़ जाती है। आखिर क्यों और कैसे होती है यह समस्या! दांतों में ठंडा गरम लगने के और भी कारण हैं, जानिए... 


दांतों की संवेदशीलता बढ़ना और दर्द होना, दरअसल इनकी ऊपरी परत यानि सुरक्षा कवच के क्षतिग्रस्त होने का परिणाम है, जो दांतों के लिए किसी स्वेटर की तरह कार्य करती है। यह एनेमेल को खराब होने से बचाती है, जिसे दांत सुरक्षित रहते हैं। वहीं अम्लीय पदार्थों, सोडा और कोल्ड्र‍िंक के प्रयोग से एनेमेल क्षतिग्रस्त होती है और दांतों का यह सुरक्षा कवच भंग हो जाता है। पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी भी दांतों में ठंडा गरम लगने का एक बड़ा कारण है। दरअसल एसिडिटी होने पर पेट में मौजूद एसिड खट्टे पानी के रूप में मुंह में आता है और दांतों के बाहरी भाग में उपस्थित कैल्शियम की परत, एसिड के संपर्क में आने से गलने लगती है। इस स्थिति के बढ़ने पर दांतों का सुरक्षा कवच गलकर निकल जाता है और दांतों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है और दांतों में ठंडा गरम लगने की समस्या होती है। दांतों की सुरक्षा परत को ऐमेल कहा जाता है और इसकी भीतरी परत को डेंटीन। इस भीतरी परत के गल जाने पर पल्प बनता है और भीतरी नर्व के पानी से संपर्क में आने पर दांतों में दर्द की समस्या होती है।

उपाय : विशेष टूथपेस्ट: संवेदनशील दांतों के लिए विशेष टूथपेस्ट उपलब्ध हैं। साधारण टूथपेस्ट के बजाय इनका उपयोग करें। व्हाइटनरयुक्त टूथपेस्ट का उपयोग नहीं करें, यह दांतों पर कठोरता से काम करते हैं। इनसे तकलीफ बढ़ जाती है।

ब्रश हो नरम : सॉफ्ट या एक्स्ट्रा सॉफ्ट ब्रश का ही उपयोग करें। कड़क ब्रिसल्स से दांत घिसने लगते हैं। दांत संवेदनशील होने पर अक्सर लोगों को ब्रश करते हुए दर्द उठता है। कड़क ब्रिसल्स प्राकृतिक रूप से होने वाली मरम्मत के काम में भी अवरोध पैदा करते हैं। दांतों पर हल्के से ऊपर-नीचे ब्रश करें। ब्रश करने का तरीका गलत होने पर भी संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

रिपोर्ट:- *विक्की कुमार गुप्ता*



Comments