लखनऊ मंडल : ’मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम’ विषय पर एक सेमिनार का हुआ आयोजन


लखनऊ 09 नवम्बर 2022। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री चन्द्र मोहन मिश्र, रेलवे सुरक्षा बल के निर्देशन में आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में ’मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। 



इस सेमिनार में ’बचपन बचाओ’ आन्दोलन, उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक श्री सूर्यप्रताप मिश्रा, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन, नई दिल्ली की सदस्या सुश्री निकिता गुप्ता एवं श्रीमती मधुमिता सेनगुप्ता के द्वारा विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, लखनऊ के जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया  गया।

                कृते जन संपर्क अधिकारी

                 पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ। 



Post a Comment

0 Comments