लखनऊ मण्डल के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्राप्त किया स्वर्ण पदक


लखनऊ 16 नवम्बर 2022। पश्चिम रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा मुम्बई में दिनांक 15 से 18 नवम्बर तक आयोजित “ऑल इंडिया रेलवे वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022-23” में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


जिसमें आज की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धाओं में 55 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सुश्री वीर जीत कौर, कनिष्ठ लिपिक/बादशाहनगर चिकित्सालय द्वारा स्वर्ण पदक, 49 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सुश्री पूजा गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक/यांत्रिक विभाग द्वारा स्वर्ण पदक तथा 71 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सुश्री सरस्वती राउत, कनिष्ठ लिपिक/विद्युत/टीआरडी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।  


जन संपर्क अधिकारी 

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ।