1 दिसंबर से बदल जाएंगे 4 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर ?


2 दिन बाद नवंबर खत्म होने वाला है और साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने जा रहा है। चुंकी देश में हर महीने की पहली तारीख को आमतौर पर कुछ बदलाव होते हैं। कोई नया नियम अमल में आता है या किसी पुराने नियम में संशोधन होता है, ऐसे में एक दिसंबर से कई नियम बदलने जा रहे है, जिससे आपकी जेब पर भी सीधा असर पड़ेगा। दिसंबर में गैस सिलेंडर की कीमतों, जीवन प्रमाण पत्र लास्ट डेट से लेकर ट्रेन के टाइम टेबल समेत कई बड़े चेंज होने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं-

एलपीजी गैस कीमतों में होगा बदलाव

देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत बनी हुई है। अब संभावना है कि 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम की घोषणा हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में गैस की कीमतों में इजाफा को देख अनुमान लगाया जा रहा है की इस महीने सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

जमा कर दें लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनरों के लिए जरूरी खबर है। पेंशन पाने के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर 2022 से पहले जमा कर दे। अगर आप अपना सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो आपकी पेंशन भी रुक सकती है। पेंशनभोगी व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन शाखा में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उन्हें यह काम 30 नवंबर तक पूरा करना होगा नहीं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

1 दिसंबर में ठंड बढ़ जाने और कोहरे की वजह से कई ट्रेनों के समय में बदलाव होता है। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल भी किया जाता है, ऐसे में घने कोहरे की स्थिति में भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2022 और फरवरी-मार्च 2023 के बीच तीन महीने की अवधि के लिए 50 से अधिक ट्रेनों की सेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रद्द और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों की सूची देखें।

महंगे होंगी हीरो मोटोकार्प की टू-व्हीलर्स

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकार्प अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर के एक्सशोरूम कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। दोनों ही टू-व्हीलर पर नई कीमतें 1 दिसंबर 2022 से लागू होंगे। टू-व्हीलर की कीमतों में 1500 रुपये तक की वृद्धि की जाएगी। मार्केट और गाड़ियों के मॉडल के हिसाब से बढ़ाई जाने वाली कीमतें अलग-अलग होंगी।




Comments