सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर के प्रांगण में स्काउटर गाइडर सेमिनार का शुभारम्भ


गोरखपुर, 15 अक्टूबर: पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के तत्त्वावधान में 15 से 18 अक्टूबर, 2022 तक राज्य मुख्यालय कार्यालय, सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर के प्रांगण में स्काउटर गाइडर सेमिनार का शुभारम्भ स्काउट झंडोतोलन के साथ किया गया। इस सेमिनार में पूर्वोत्तर रेलवे राज्य के जिला संघ, इज्जतनगर, लखनऊ, गोरखपुर, रेलवे स्कूल, बालिका विद्यालय, वाराणसी एवं बनारस रेल इंजन कारखाना के वरिष्ठ एवं कर्मठ स्काउटर गाइडर भाग ले रहे हैं। इस सेमिनार के माध्यम से विभिन्न जिला संघ में संचालित स्काउट गाइड के यूनिट का संचालन, पंजीकरण की नई तकनीक, राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति प्रमाण-पत्र इत्यादि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया जायेगा। 


इस सेमिनार का संचालन राज्य संगठन आयुक्त/स्काउट रंजीत कुमार शर्मा एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट अनुज रंजन द्वारा राज्य संगठन आयुक्त/गाइड श्रीमती सविता पाण्डेय, सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट जगदीश कुमार यादव, लीडर ट्रेनर/कब अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना गुप्ता, शान्तनु पाण्डेय, अमित कुमार एवं सुधीन कुमार शर्मा के सहयोग से किया जा रहा है। 

सेमिनार के सफल आयोजन हेतु संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री बी.एस.दोहरे, मुख्य राज्य आयुक्त एवं मुख्य कारखाना इंजीनियर, श्री डी.के खरे राज्य सचिव एवं सचिव/महाप्रबन्धक तथा श्री सी.पी.चौहान सहायक राज्य सचिव एवं वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी ने अपनी शुभकामनायें व्यक्त की हैं। 

                                                                                (सी.पी.चौहान)

सहायक राज्य सचिव एवं वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी

एवं 

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 




Comments