हाजीपुर: 11.09.2022। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा दिनांक 11.09.2022 को हाजीपुर सेंटर एवं पटना सेंटर पर ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता को रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगितामें 06 से 09 वर्ष, 09 से 12 वर्ष एवं 12 से 15 वर्ष के बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा, सचिव श्रीमती सीमा गोयल एवं अन्य सदस्याओं ने उपस्थित होकर बच्चों को प्रोत्साहित किया।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments