स्वतन्त्रता दिवस : मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय ने मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का किया वितरण


स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय के मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया। 


वाराणसी 15 अगस्त, 2022; स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय के मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया।




इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी, अपर मंडल प्रबंधक (परिचालन) श्री एस पी एस यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) श्री राहुल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एण्ड एफ) श्री अलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रीती वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (I) श्री ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (II) श्री सत्यम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (III) श्री अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अभिषेक, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा, समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी सभी शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें उपस्थित थीं।





इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की सदस्यायों ने पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से कैंसर संस्थान एवं मंडल चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का वितरण किया। इसके साथ ही आज स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भेंट किया गया।





*अशोक कुमार*


जन संपर्क अधिकारी, वाराणसी। 





 

Comments