आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तगर्त आवासों, ट्रेनों के इंजन एवं कोचों में लगाये गये तिरंगा स्टीकर

 



हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रेलवे आवासों पर फहराये गये तिरंगा झंडा

गोरखपुर 11 अगस्त, 2022: देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे पर ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम पूरी भव्यता से आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों, इंजनों, गाड़ियों के कोचों, सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों, रेलकर्मियों के आवासों आदि पर तिरंगा फहराया जा रहा है। साथ ही स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के बारे में आमजन को जागरूक करते हुये उन्हें राष्ट्र के सम्मान में घरों पर तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए रेलवे स्टेशन भवनों को आकर्षक ढंग से लाइटिंग के माध्यम से सजाया भी जा रहा है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के 21 प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। अन्य सभी रेलवे स्टेशनों पर भी तिरंगा प्रमुखता से फहराये जाने का क्रम जारी है। 

पूर्वोत्तर रेलवे पर 256 इंजनों में तिरंगा के स्टीकर लगाये गये हैं । 2688 कोचों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के लोगो के साथ ‘हर घर तिरंगा‘ के संदेश वाले स्टीकर लगाये गये हैं। 173 स्टेशनों पर 224 डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा‘ पर आधारित क्रिएटिव डिस्प्ले प्रदर्शित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार 148 पोस्टरों, बैनरों एवं स्टीकरों के माध्यमों से लोगों को ‘हर घर तिरंगा‘ के बेवसाइट की जानकारी भी दी जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्यरत 46816 रेलकर्मियों को तिरंगा उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें वे अपने आवासों पर फहरायेंगे। अभी तक लगभग 4725 रेलकर्मियों ने अपने आवासों पर तिरंगा फहराया है। यह संख्या 13 से 15 अगस्त के मध्य शत-प्रतिशत हो जाएगी।  

                  (पंकज कुमार सिंह)                                            मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, गोरखपुर। 









Post a Comment

0 Comments