बलिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आठवीं बार अध्यक्ष बनी सत्या सिंह


बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् की अध्यक्ष सत्या सिंह आठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुई। सोमवार को महिला अस्पताल में विभिन्न घटक संगठनों द्वारा उन्हें बुके और पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया गया 

इस अवसर पर आयोजित द्विवार्षिक चुनाव के  अधिकारी बृज बिहारी सिंह, मंत्री कलेक्ट्रेट एसोसिएशन द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसके अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिलाध्यक्ष के रूप में आठवीं बार बहन सत्या सिंह  निर्वाचित हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रमाशंकर शर्मा, जिला मंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय एवं आडिटर के पद पर कमलेश्वर सिंह पुनः निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मण्डल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के समस्त सम्बद्ध संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी ओर से बधाई दी गई। जिसमें आशा कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय, संविदा कर्मचारी संगठन एएनएम पुनम भारती, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संगठन की अध्यक्ष बंसती मिश्रा, रमावती पाण्डेय संरक्षक, माधुरी ओझा आदि के नाम शामिल रहे।

*रिपोर्ट-कृष्ण कांत पांडेय*



Post a Comment

0 Comments