लखनऊ मंडल : अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) ने मैलानी जं0 स्थित’ लोको रनिंग रूम’ का किया निरीक्षण


लखनऊ 02 मई 2022। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी की अध्यक्षता में आज लखनऊ मण्डल के विभिन्न रनिंग रूम के निरीक्षण हेतु गठित रंनिंग रूम स्टैण्डिंग कमेटी में नामित एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन, लखनऊ, ओ.बी.सी. एसोसिएसन एवं एस.सी.एस.टी. एसोसिएसन लखनऊ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज अपराह्न 12.00 बजे मैलानी जं0 स्थित’ लोको रनिंग रूम’ का निरीक्षण किया गया। 

जिसमें ट्रेन संचलन से जुड़े लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर द्वारा सुरक्षित एवं सरंक्षित गाड़ी संचालन, डयूटी पर आने से पूर्ण विश्राम का उपभोग करने, डयूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को त्वरित निस्तारण तथा डियूटी के दौरान काम आने वाले संरक्षा उपकरणों की उपलब्धता हेतु संबंधित अधिकारियों को सुझाव प्रदान किया।

एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के मण्डल मंत्री अजय कुमार वर्मा, एसटीएससी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री दिनेश कुमार एवं ओ.बी.सी. एसोसिएसन के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह के पदाधिकारियों द्वारा ’रनिंग रूम’ में प्रदान की जाने वाली खानपान सुविधाओं, रेस्टरूम, मनोरंजन कक्ष, एवं शौचालय एवं स्नानघर की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा विश्राम कर रहे लोको पायलट एव ट्रेन मैनेजर से उनकी आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की । 

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (द्वितीय) अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

                जनसंपर्क अधिकारी                                        

               पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ। 



Comments