बलिया : फेफना द्वारा पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित अपराधी गिरफ्तार

 


थाना फेफना द्वारा पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित व 25000/- रू0 का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 01 अदद खोखा व  02 अदद जिन्दा कारतूस तथा 01 अदद मोटर साइकिल, 01 अदद मोबाइल बरामद।

बलिया। दिनांक 06.04.2022 को थाना फेफना अंतर्गत ग्राम अगरसण्डा में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबन्ध में थाना फेफना पर तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कई टीमों का गठन कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गये थे। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक सूचनाओं के संकलन के पश्चात ASP बलिया व CO सदर के नेतृत्व में प्र0नि0 फेफना श्री सुनील चन्द्र तिवारी के अथक प्रयास के पश्चात घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 11.04.2022 को पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित 01 अभियुक्त-अश्वनी सिंह पुत्र सुभाष सिंह को देवकली पावर हाउस के पास से समय करीब रात्रि 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 01 अदद खोखा व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर तथा 01 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद मोबाइल बरामद हुआ।

थाना फेफना द्वारा वैधानिक/चिकित्सीय कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जाएगा।

*नोटः-* 

दिनांक 11.04.2022 की रात्रि थाना फेफना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र मे दिनांक 06.04.2022 को घटित घटना ग्राम अगरसण्डा मे हुई हत्या का वांछित अभियुक्त तथा 25,000 का इनामिया अपराधी *अश्वनी सिंह S/O सुबाष सिंह R/O नवापुरा रजमलपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया* व उसी घटना का वांछित अभियुक्त दिव्यांशू सिंह पुत्र दामोदर सिंह R/O कैलीपाली थाना रसड़ा बलिया एक लाल रंग की मोटर साइकिल से ग्राम मिड्ढा की तरफ घूम रहा है जो कालीमाता मन्दिर वाली रोड़ पकड़कर देवकली पावर हाउस की तरफ जाने वाला है हो सकता है फिर कोई घटना कारित करे यदि तत्परता की जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर फेफना पुलिस की तीन टीमों द्वारा पुलिस मुठभेड़ में रात्रि करीब 23.45 बजे 25000/- का इनामिया व शातिर अपराधी (हत्यारे) अश्वनी सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसको आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में बाए पैर में गोली लगी है तथा अभियुक्त का एक साथी दिव्यांशू अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल अपराधी को जीवन रक्षा हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। 

*पूछताछ अभियुक्तः-* 

पूछताछ में अभियुक्त अश्वनी सिंह नें बताया कि हमने दिनांक 06.04.2022 को ग्राम अगरसण्डा मे अपने साथी दिव्यांशू सिंह व गणेश शिंह पुत्र दिलमोहन सिंह निवासी अगरसण्डा थाना फेफना के साथ मिलकर अभिषेक कुमार मिश्रा S/O आदित्य कुमार मिश्रा, रविकान्त पाण्डेय S/O जगन्नाथ निवासी बिगही थाना बासडीह रोड़ बलिया, रवि सिंह S/O सुरेन्द्र सिंह निवासी अगरसण्डा थाना फेफना बलिया के कहने पर ग्राम अगरसण्डा में उमेश यादव निवासी अगरसण्डा की हत्या कर दिये थे जिसकी लगातार मुखबिरी व सूचना अभिषेक मिश्रा, रविकान्त पाण्डेय,रवि सिंह दे रहे थे। घटना के दिनांक 06.04.2022 को  अभिषेक व रविकान्त पाण्डेय ही वापस काल करके बताये कि उमेश यादव को हमलोगो ने बहाने से प्लाट पर रोके रखा है हमलोग कई दिनो से रैकी कर रहे थे और वहीं बगल मे गेहूँ के खेत मे छिपे थे जब अभिषेक मिश्रा रविकान्त पाण्डेय, रवि सिंह ने सही जानकारी दे दिया तो पहले मैने अपने पिस्टल से उसके ऊपर मोटर सायकिल रोक कर फायर किया जो मिस हो जाने पर अपने पास लिए चाकू (चापड) व दिव्यांशू ने लिए हुए गुप्ती से घोप-घोप कर मार दिये थे तथा खेत के रास्ते भाग गये मौके पर मै दिव्यांशू व गणेश सिंह घटना को अंजाम दिये थे।

 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1. अश्वनी सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी नवापुरा रजमलपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया

 *फरार अभियुक्तः-*

1. दिव्याशू सिंह S/O दामोदर सिंह R/O कैलीपाली थाना रसडा जनपद बलिया बताया

*गिरफ्तारी का स्थान/ /दिनांक/ समय-*

1. दिनांक 11.04.2022 को देवकली पावर हाउस के पास से समय करीब रात्रि 23.45 बजे 

*बरामदगी का विवरणः-*

1. 01 अदद पिस्टल पिस्टल .32 बोर

2. 01 अदद खोखा .32 बोर

3. 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर

4. 01 अदद मोटर साइकिल .32 बोर

5. 01 अदद मोबाइल वन प्लस

 *अनावरित अभियोग-*

1. मु0अ0सं0- मु0अ0सं0- 75/22 धारा 302,120 बी भा0द0वि0 फेफना, बलिया

*पंजीकृत अभियोगः-*

1. मु0अ0स0- 77/22  धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना बलिया

*अभियुक्त अश्वनी सिंह का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0- 121/19 धारा 392 भा0द0वि0 दुल्लहपुर, गाजीपुर

2. मु0अ0सं0- 133/19 धारा 379 दुल्लहपुर, गाजीपुर

3. मु0अ0सं0- 281/209 धारा 3/25 दक्षिण टोला, मऊ

4. मु0अ0सं0- 62/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट सरायलखन्सी, मऊ

5. मु0अ0सं0- 377/19 धारा 457,380 सरायलखन्सी, मऊ

6. मु0अ0सं0- 478/19 धारा 457,380 सरायलखन्सी, मऊ

7. मु0अ0सं0- 479/19 धारा 457,380 सरायलखन्सी, मऊ

8. मु0अ0सं0- 528/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सरायलखन्सी, मऊ

9. मु0अ0सं0- 113/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट फेफना, बलिया

10. मु0अ0सं0- 75/22 धारा 302,120 बी भा0द0वि0 फेफना, बलिया

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 सुनील चन्द्र तिवारी मय फोर्स थाना फेफना बलिया।

2. SI श्री रामनरायन मय फोर्स थाना फेफना बलिया।

3. SI श्री रमेश चन्द्र शुक्ल मय फोर्स थाना फेफना बलिया।

4. HC मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना फेफना बलिया।

5. आरक्षी कां0 पंकज सिंह थाना फेफना बलिया।

6. कां0 विवेक यादव थाना फेफना बलिया।

7. कां0 दिलीप कुमार थाना फेफना बलिया।

8. कां रमेश मिश्रा थाना फेफना बलिया।


*सोशल मीडिया सेल*

   *जनपद बलिया*



Post a Comment

0 Comments