प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री डी.के.श्रीवास्तव के अध्यक्षता में हुआ भंडार विभाग की बैठक


गोरखपुर, 05 अप्रैल: पूर्वोत्तर रेलवे के भंडार विभाग के सम्मेलन कक्ष में 04 अप्रैल, 2022 को भंडार विभाग के स्टाक मदों से संबंधित मांग पत्रों के सम्बन्ध में मुख्यालय के सभी क्रय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री डी.के.श्रीवास्तव ने की। 

प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री डी.के.श्रीवास्तव ने बैठक में क्रय आदेश जारी हो चुके मांग पत्रों तथा उन पर की गयी कार्यवाही से संबंधित रिमार्क को अपडेट करने का निर्देष दिया। उन्होंने काँन्ट्रैक्ट पीरियड-2023-24 हेतु प्राप्त स्टाक मदों की मांगों पर निविदा जारी करने का निर्देष दिया, जिससे कि सामग्री की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। श्री श्रीवास्तव ने ’ए’ कटेगरी मदों के कवरेज के लिये काँन्ट्रैक्ट पीरियड 01 जून एवं ’सी’ कटेगरी के मदों के लिये काँन्ट्रैक्ट पीरियड 01 अगस्त सुनिश्चित किया जिससे कि मदों की उपलब्धता पूर्ण रूप से सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री ए.के.तिवारी, मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री चन्द्रपाल, मुख्य सामग्री प्रबन्धक श्री अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य सभी क्रय अधिकारी तथा गोरखपुर भंडार डिपो के अधिकारी उपस्थित थे।

(पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।  




                                                           


Comments