रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र ने रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत




गोरखपुर, 05 अप्रैल, 2022: सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के सभाकक्ष में प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर श्री अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 05 अप्रैल, 2022 को रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर श्री अनिल कुमार मिश्र ने दूर संचार विभाग में कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिये नगद पुरस्कार और प्रषस्ति प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों तथा प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन के लिये पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्तकर्ता यह निश्चय करें कि अगले वर्ष और अधिक मनोयोग तथा परिश्रम से कार्य करेंगे एवं अपनी कार्यशैली और कार्य करने की क्षमता में और अधिक सुधार लायेंगे। जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला है उन्हें हतोत्साहित होने की आवष्यकता नहीं है। वे पूरे मनोयोग से अपना कार्य करें, जिससे कि अगले वर्ष वे भी पुरस्कृत हो सके।

इस अवसर पर मुख्य सिगनल इंजीनियर श्री ए.के.वर्मा, मुख्य संचार इंजीनियर श्री प्रशान्त किशोर राय, मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर/नियोजन श्री जी.पी.एस. नारायण, उप मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर/पी एण्ड डी श्री डी.एन.तिवारी सहित सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर/प्रोजेक्ट श्री जी.एस. पाण्डेय ने किया। 

(पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 



                                                         

                                                       




                               


Comments