*पूर्व प्रचार्या स्व. लीलावती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक, सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में रही विशेष पहचान*
बलिया। जनपद के ग्राम कुंवर जसाव बांसडीह रोड निवासी अविनाश सिंह "गोलू" की माताजी एवं पूर्व प्रधान स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह की धर्मपत्नी, पूर्व प्रचार्या स्व. लीलावती देवी का निधन 10 मई 2026 को उनके पैतृक आवास ग्राम कुंवर जसाव पर हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
स्व. लीलावती देवी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका व्यक्तित्व सरल, मिलनसार एवं सामाजिक सेवा भावना से परिपूर्ण था। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लोग आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं।
परिवार का संबंध देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अत्यंत करीबी परिवारों में माना जाता रहा है।
परिजनों के अनुसार स्व. लीलावती देवी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम 25 मई 2026 को ग्राम कुंवर जसाव में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक शामिल होंगे।


0 Comments