बलिया। दुबहर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह उर्फ पुना सिंह ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आज भाजपा के कैंप कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक दुबहर के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानगण ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के सम्मान में सामूहिक भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
कार्यक्रम में स्थानीय निकाय विधान परिषद भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एवं प्रधान गणों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर पप्पू सिंह ने कहा कि जो सामान दुबहर ब्लॉक के प्रमुख एवं प्रधानगण ने दिया है उसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा तथा सब के मान सम्मान के लिए जब भी हमारी आवश्यकता होगी मैं उपस्थित रहूंगा।
इस दौरान देवनारायण सिंह ने बताया कि आने वाले मतदान के दिन दुबहड़ ब्लॉक के सभी सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, प्रधानगण भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू भैया को भारी मतों से जीत दिलाकर सदन में भेजने का काम करेंगे कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र विक्रम सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया।
इस अवसर पर सुनील सिंह पूर्व प्रधान, अनिल तिवारी प्रधान, राघवेंद्र यादव प्रधान, मनोज ठाकुर प्रधान, माल सिंह प्रधान, संतोष चौरसिया प्रधान, शक्ति यादव प्रधान, मन्नू सिंह, बिट्टू लाल, अजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, सुर्वजीत सिंह, कालीचरण सिंह, अजय यादव, सोनू सिंह, पिंटू गौड़ व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments