बलिया। प्रधान डाकघर के प्रांगण में रविवार को भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं ग्रुप डी का 15वीं द्विवार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का चुनाव श्री डी एस के राष्ट्रीय सेक्टर सुगंधी कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशधर दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता की तथा दत्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया मुख्य अतिथि सुगंधित कुमार मिश्र ने कहा कि जी.डी.एस को 12 वर्ष 24 एवं 36 वर्ष बाद वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ अपने कार्यकाल में पेंशन एवं विभागीय करण की स्वीकृत कर आऊंगा कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभय प्रकाश द्विवेदी एवं मंत्री उमेश चंद्र पांडे ग्रुप डी के मंत्री बृजेश तिवारी एवं अध्यक्ष रामबाबू प्रजापति तथा ग्रुप सी के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी तथा मंत्री आफताब आलम चुने गए।
इस दौरान रणजीत राय, सुनील दुबे, डॉक्टर दिवाकर तिवारी, महेंद्र पांडे, प्रत्यय राम आदि मजदूर नेताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सहदेव चौबे एवं संचालन अनिल कुमार शुक्ला ने किया।
0 Comments