जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और सही तिथि, पहली बार बनने जा रहे हैं ये तीन शुभ योग


 जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त :

-होलिका दहन इस साल गुरुवार, 17 मार्च 2022 को किया जाएगा। 

-होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। 

-इस वर्ष होलिका दहन की पूजा के लिए लगभग एक घंटे का ही समय मिलेगा। 

-इस दिन गुरु ग्रह की दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। 

-इसके साथ ही इस दिन वरिष्ठ और केदार योग भी बनेंगे। 

-होलिका दहन पर ये तीन शुभ योग पहली बार बनने जा रहे हैं। 

-होलिका दहन पर ग्रहों की स्थिति से शत्रुओं पर विजय औ रोगों से मुक्ति मिलेगी। 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त :

-होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। 

-इस बीच भद्राकाल हो तो होलिका दहन नहीं करना चाहिए। 

-भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना चाहिए। 

-मान्यता है कि भद्राकाल में किया गया कोई भी काम सफल नहीं होता। 

-होलीका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापनी पूर्णिमा को भद्रा रहित शास्त्र सम्मत है। 

-इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी गुरुवार 17 मार्च 2022 तक रहेगी। 

-इस बार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पूर्णिमा प्रारम्भ होगी। 

-ये पूर्णिमा अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। 

-प्रदोष काल में पूर्णिमा होने के कारण 17 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। 

-होलिका दहन भद्रा की पुच्छकाल में रात 9:02 से 10:14 बजे तक करना शास्त्र सम्मत रहेगा। 






Post a Comment

0 Comments