31 मार्च को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हो जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र देव के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं 31 मार्च से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं....
मेष राशि-
-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
-धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
-पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।
-पठन -पाठन में रुचि रहेगी।
-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
-उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। लाभ होगा।
-दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि-
-नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
-आय में वृद्धि होगी।
-मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
-धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
-नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है।
वृश्चिक राशि-
बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।
क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी।
परिवार में सुख-शांति रहेगी।
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।
नए व्यापार को लेकर कुछ योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं।
कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर राशि-
-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
-शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
-कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
-परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।
-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
-मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
-वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
-लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल रहेगी।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
साभार- हिन्दूस्तान
0 Comments