बलिया के फेफना विधानसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया रोड शो


बलिया। फेफना विधानसभा के राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के युवा प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ मिंटू पाण्डेय के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आज रोड शो रतसर में हुआ।

प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर रतसर इंटर कॉलेज मैं ठीक 2:00 बजे लैंड किया उसके बाद प्रियंका गांधी रतसर बाजार के तीन मोहनी से बाजार होते हुए रतसर गांधी आश्रम चौराहे पर रोड शो का समापन हुआ।

इस दौरान उन्होंने जनता से जैनेंद्र कुमार उर्फ मिंटू पाण्डेय के वास्ते जनता से हाथ के पंजे पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की। प्रियंका गांधी के इस रोड शो कार्यक्रम में पूरा बाजार खचाखच भरा हुआ था, प्रियंका गांधी गांधी की एक झलक देखने को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जद्दोजहद करते दिखाई दिए, उसके बाद पुनः 3:05 पर प्रियंका गांधी का उड़न खटोला रतसर इंटर कॉलेज से आकाश की ओर उड़ चला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेसी जान लगभग 11 बजे से ही ढोल नगाड़े बजाकर प्रियंका गांधी के आने से पूर्व शेरे बलिया चित्तू पाण्डेय मिंटू पाण्डेय जिंदाबाद के नारे लगाते माहौल को गरमाते रहे। 




Comments