बलिया। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के क्रम में नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह रविवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में पहुंचे। लोंगो से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान पब्लिक ने भी उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
जनसंपर्क जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा उम्मीदवार नगर के ऐतिहासिक मिढ्ढी मोहल्ले में पहुंचे। जनता से उन्होंने देशहित प्रदेशहित के सवाल पर भाजपा को मजबूत करने की बात कही। निवेदन किया कि कमल के फूल वाला बटन दबाकर भाजपा को मजबूत करें। भाजपा नेताओं ने नगर की पुरानी बातों को भी चर्चा किया। सभी ने एक स्वर से भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उम्मीदवार दयाशंकर सिंह अपने अभिनंदन से काफी अभिभूत दिखे।
इस दौरान पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, बंटू सिंह, अंजनी सिंह, सुनील सिंह, जागीर सिंह, अनिल सिंह, नितेश सिंह जाबी, पिंटू सिंह प्रधान, राजू गुप्ता, सुनील मिश्रा, रामबाबू सिंह, पप्पू सिंह, चंद्र प्रकाश बबलू, राहुल सिंह, हॉर्षवीर सिंह, गृजेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
addComments
Post a Comment