मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने ऐशबाग जं0 स्टेशन स्थित यार्ड में हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण

 





लखनऊ 25 फरवरी 2022। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने आज अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) एवं शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ऐशबाग जं0 स्टेशन स्थित यार्ड में हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की प्रगति तथा अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होने स्टेशन यार्ड में आज से प्रारम्भ होकर 27 फरवरी 2022 तक चलने वाले नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की प्रगति आदि का विस्तृत निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान संरक्षित व सुरक्षित रेल संचलन हेतु पर्यवेक्षण कार्य करने एवं संरक्षा के मापदण्ड को उच्चस्तर का बनाये रखने निर्देश दिया। उन्होने इस अवधि के दौरान सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए। जिससे परिचालनिक, वाणिज्यिक, सुरक्षा व्यवस्था आदि कार्यो में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो तथा समस्त कार्यो का निष्पादन संरक्षापूर्ण तरीके से किया जा सके।

रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप मे विकसित किये जाने के परिप्रेक्ष्य में प्री नाॅन इन्टरलाॅक एवं नाॅन इन्टरलाॅक कार्य किया जा रहा है, जिसके उपरान्त ट्रेन परिचालन और अधिक सुगम व सुविधाजनक हो जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।       

जन संपर्क अधिकारी 

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ।      


                                               


                                                         

Comments