लखनऊ मंडल : बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का मनाया गया 66वां महापरिनिर्वाण दिवस



लखनऊ 06 दिसम्बर 2021। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के बहुउददे्शीय हाल में आज भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।  

इसके उपरान्त मण्डल के कलाकारों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरान्त मण्डल रेल प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालतें हुए कहा कि हम बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। हम उन्हें संविधान निर्माता के रूप में जानते हैं तथा बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम लोग बाबा साहब के अदम्य साहस, अद्भुत ज्ञान एवं संघर्ष शीलता जैसे गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होने आगे कहा कि समाज में समता लाने के लिए मनुष्य के समक्ष छुआछूत की भावना, भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जायें तथा कमजोर वर्गो को समाज में ऊपर उठाने का प्रयास किया जाना चाहिए। 

कार्यक्रम के आरम्भ में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेष श्रीवास्तव ने किया। 

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) श्री संजय यादव तथा एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन, लखनऊ के मण्डल मंत्री श्री अजय कुमार वर्मा, एस.सी.एस.टी.एसोसिएशन के मण्डल मंत्री श्री रामप्रकाश, मण्डल अध्यक्ष श्री सम्पत राम मीना, ओ.बी.सी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री श्री एस.बी.यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री सी.पी.वर्मा एवं मण्डल के सभी शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

                                      जन संपर्क अधिकारी 

                                    पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 




Post a Comment

0 Comments