लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर बिना मास्क पाये जाने वाले, स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले एवं बिना टिकट रेल यात्रियों के विरूद्व चला जांच अभियान

लखनऊ 01 नवम्बर 2021। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश व सहायक वाणिज्य प्रबन्धक श्री सुरेश कुमार संखवार के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर बिना मास्क पाये जाने वाले, स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले एवं बिना टिकट रेल यात्रियों के विरूद्व वाणिज्य विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। 

ण्डल में दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक चलाये गये इस अभियान में विभिन्न स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले तथा बिना मास्क पाये जाने पर 1142 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में रू. 2,28,400/- (दो लाख, अठठाईस हजार, चार सौ) के राजस्व की प्राप्ति हुई तथा मण्डल के सभी प्रखण्डों पर जॉच के दौरान बिना टिकट अनियमित यात्रा के 47,145 मामले पकड़े गये। जिससे 3,52,02,711/- (तीन करोड़ बावन लाख, दो हजार, सात सौ ग्यारह) मात्र के राजस्व की प्राप्ति हुई। 

इन जॉच अभियानों के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको कोविड-19 से सुरक्षा हेतु समस्त प्रोटोकाल के पालन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों की सुखद एवं सुविधा जनक यात्रा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

विदित हो कि ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु, यात्रियों को जागरूक करने हेतु मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी का पालन करने एवं हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में तथा स्टेशन पर गंदगी न करने हेतु जागरूकता संदेश जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित कराये जा रहे है।

                                         जन संपर्क अधिकारी 

                                        पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। 






Comments