बलिया : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में गंगा उत्सव कार्यक्रम 01 से 03 तक होगा आयोजन

 




बलिया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 01 से 03 नवंबर तक जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा के निर्देशन में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नमामि गंगे से संबंधित अलग-अलग गांव में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज प्रभात फेरी, दीपोत्सव एवं योग एवं ध्यान तथा गंगा प्रर्दशनी आदि कार्यक्रम नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय के नेतृत्व में केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, गंगा दूत तथा युवा मंडल के सहयोग से आयोजित किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय ने बताया ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपने समाज और देश के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा के प्रति लोगों में आस्था जागृत करने साथ ही साथ गंगा में जो स्थानीय स्तर पर गंदगी फैलाई जाती है उसको रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद स्तर पर गंगा की साफ-सफाई तथा गंगा मेरी आन बान और शान विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन स्थानीय जी.आई.सी/जी.जी.आई सी एवं अन्य विद्यालय के बच्चों के बीच किया जा रहा है। साथ ही  सांस्कृतिक संध्या एवं गंगा मशाल जुलूस का आयोजन भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ, महावीर घाट, मुरली छपरा, बन बिहार आदि स्थलों पर किया गया है। कार्यक्रम में वर्धन पाठक, राहुल यादव, मंटू साहनी, ओंकार सिंह, विनोद चौरसिया, पंकज कुमार, अनामिका कुमारी, गौरव राय आदि स्वयंसेवी का सहयोग उल्लेखनीय रहा है।



Post a Comment

0 Comments