वाराणसी 28 अक्टूबर, 2021: मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर 26 अक्टूबर2021 से 01 नवम्बर 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता संगठन एवं वाराणसी मंडल के तत्वाधान में आज 28 अक्टूबर 2021 को अपराह्न 15 बजे से “सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के पूर्व मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा ने भ्रष्टाचार की सीमाओं एवं इसकी विभीषिका से कर्मचारियों का परिचय कराया। मंडल कार्यालय पर कार्यरत विभिन्न शाखा के अराजपत्रित कर्मचारियों ने प्रतियोगिता एवं परिचर्चा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय ने उपस्थित कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
उक्त प्रतियोगिता के विजेताओ एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को सतर्कता जागरूकता पखवाड़े के अंतिम दिन प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर मंडल रेल प्रबन्धक श्री रामाश्रय पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता का संचलन वरिष्ठ हित निरीक्षक श्री राहुल भट्ट ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा ने किया।
*अशोक कुमार*
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments