महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने लखनऊ मण्डल के 04 अधिकारियों एवं 11 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत









लखनऊ 29 अक्टूबर 2021। आज पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के ’’सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम’’ में आयोजित 66वें महाप्रबन्धक स्तर पर रेल सप्ताह वितरण समारोह- 2021 के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री एवं शाखाधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ मण्डल के एवं 04 अधिकारियों एवं 11 कर्मचारियों को रेल सेवा के अन्तर्गत उनके उत्कृष्ट योगदान एवं विशेष प्रशंसनीय कार्यो के निष्पादन हेतु पुरस्कृत किया। इसके अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों में अपने सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए ’सर्वोत्तम कार्य कुशलता शील्ड’ एवं ट्राफी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक महोदय द्वारा प्रदान किया गया।  

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने पुरस्कृत होने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से हमने अनेक उपलब्धियॉं हासिल की हैं। रेलवे के बदलते स्वरूप एवं बहुआयामी कार्य क्षेत्र में प्रगति को देखते हुए कार्यकुशलता तथा मितव्ययता के क्षेत्र में लखनऊ मण्डल पूर्वोत्तर रेलवे ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। हम सभी रेल संचलन के क्षेत्र में नयी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुये पूर्वोत्तर रेलवे को प्रगति की नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे। 

महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह-वर्ष 2021 में लखनऊ मण्डल को प्राप्त ’सर्वोत्तम कार्यकुशलता शील्ड’ एवं ’ट्राफी’ तथा व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियांे का नाम निम्नवत है।

अर्न्तमण्डलीय कार्यकुशलता शील्ड

1. अर्न्तमण्डलीय यॉंत्रिक (पावर) कार्यकुशलता शील्ड      - लखनऊ मण्डल

2. अर्न्तमण्डलीय लेखा कार्यकुशलता शील्ड           - लखनऊ मण्डल

3. अर्न्तमण्डलीय भण्डार कार्यकुशलता शील्ड            - लखनऊ मण्डल

4. अर्न्तमण्डलीय सौर ऊर्जा उत्पादन कार्यकुशलता शील्ड   - लखनऊ मण्डल

5. अर्न्तमण्डलीय कर्षण वितरण कार्यकुशलता शील्ड        - लखनऊ मण्डल

6. अर्न्तमण्डलीय श्रेष्ठ नवोन्मेषी कार्यकुशलता शील्ड        - लखनऊ मण्डल

अन्य पुरस्कार

7. द्वितीय सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन     - लखनऊ जं0

8. सर्वाधिक व्यवस्थित साफ-सुथरा रेक    - 02571/02595 हमसफर एक्सप्रेस

9. सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रुम शील्ड    - सीतापुर रनिंग रूम, सीतापुर

10. सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी(’बी’ श्रेणी’) - मनकापुर स्टेशन

11. सर्वोत्तम लोको रख-रखाव शील्ड      - गोण्डा शेड

 अधिकारी का नामः-

1. श्री शेख समी उररहमान, मंडल परिचालन प्रबन्धक/संचलन/लखनऊ

2. श्री अक्षय मिश्रा, वरिष्ठ सामग्री प्रबन्धक/लोको शेड/गोण्डा

3. श्री तौकीर अहमद सिद्दीकी, मंडल वित्त प्रबन्धक/लखनऊ

4. श्री महेश गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी/लखनऊ

कर्मचारी का नाम

1. श्री धीरेन्द्र सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य, ऐशबाग

2. श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे, गोण्डा

3. श्री चौधरी ललित कुमार, फाटकवाला, तहसील फतेहपुर स्टेशन

4. श्री अनिल पाण्डेय, यातायात निरीक्षक/परिचालन/लखनऊ

5. श्री चन्द्रभान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/समाडि डिपों, ऐशबाग 

6. श्री आशीष कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सिगनल एवं दूरसंचार/बस्ती

7. श्री मुरारी कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खानपान निरीक्षक/गोरखपुर जं0

8. श्री करमचन्द कुॅवर, मुख्य वाणिज्य लिपिक/गोण्डा कचहरी

9. श्री आदित्य प्रकाश निषाद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत (एसी)/लखनऊ जं0

10. श्री सुनील कुमार, तकनीशियन-।।।/टीआरडी, बस्ती

11. श्रीमती सीमा बंसल, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक/कार्मिक/लखनऊ 



                                        

                                                      



Comments