उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह एक ऊर्जावान जनसेवक थे : केशव प्रसाद मौर्य

 


लखनऊः 21 अगस्त 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 शोक सन्देश  मे श्री मौर्य  ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह एक ऊर्जावान जनसेवक थे। 

उनके निधन से देश व प्रदेश को बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति करना बहुत मुश्किल है।

उनकी निर्णय क्षमता, उनका कुशल नेतृत्व देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई।

वह आदर्शवादी व राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ थे।

 वह एक अच्छे वक्ता व कुशल प्रशासक थे। 

वह जीवन पर्यन्त गरीबों, दलितों, शोषितो गरीबों की सेवा लगे रहे।

श्री मौर्य  ने शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।



Comments