लखनऊः 10,अगस्त 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 55 सेतुओ के चालू कार्यों हेतु रू० 79 करोड़ 10 लाख 06 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 55 कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 46 कार्य तथा सेतु निगम के 09 कार्य शामिल हैं। 55 कार्यों में जनपद मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, बस्ती, संत कबीर नगर, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, औरैया, कानपुर नगर, श्रावस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गौतम बुध नगर, रामपुर, मिर्जापुर, बरेली, गोरखपुर, आजमगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट, ललितपुर, शाहजहांपुर तथा वाराणसी हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवमुक्त की जाने वाली धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक / विशिष्टयो के अनुरूप ही व्यय की जाए। इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा
बी ०एल० यादव
सूचना अधिकारी।
0 Comments