यूपी के सभी जिलों में एम्बुलेंस ड्राइवर किए हड़ताल, मरीज परेशान


लखनऊ। यूपी के सभी जिलों में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज परेशान हो गए है। मरीजों को एम्बुलेंस न मिलने से परिजन आटो, रिक्शा सहित विभिन्न साधनों से लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने हड़ताल किया है। ठेका प्रथा समाप्त किए जाने की कर रहे हैं मांग। आउटसोर्सिंग कंपनी बदले जाने पर छटनी का डर। वेतन में कटौती ना करने की कर्मचारियों की मांग। 23000 प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी देने की मांग की। ALS एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारी ना हटाने की मांग। अनुभवी कर्मचारियों को सर्विस पर रखने की मांग। कोरोना काल में मृतक कर्मचारियों को लेकर मांग। परिवार को बीमा राशि, सहायता राशि जारी की जाए। 50 लाख बीमा राशि की रकम आश्रितों को मिले। नई कंपनी को काम सौंपने से नौकरी जाने का डर।




Comments