अपर महाप्रबन्धक श्री अमित कुमार अग्रवाल ने आज लखनऊ मण्डल की समीक्षा बैठक की


लखनऊ 24 जुलाई 2021: पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबन्धक श्री अमित कुमार अग्रवाल ने आज लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) संजय यादव, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार तथा समस्त शाखाधिकारियों के साथ मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रशासन श्री राघवेन्द्र कुमार ने पावर प्वाइंट के माध्यम से मण्डल की संरचना, यात्री सुविधाओं, यात्री आय एवं माल भाड़ा आय, न्यायालय में लम्बित केसो की स्थिति, सीआरओ क्षेत्र में फेंसिंग/दीवार के निर्माण एवं ’रेल मदद’ पर प्राप्त होने वाले परिवादों को मण्डल स्तर पर निपटारा आदि मामलों से अवगत कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर महाप्रबन्धक महोदय ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्यो का दायित्व गम्भीरता से पूरा करने की आवश्यकता है। ’रेल मदद’ द्वारा दर्ज शिकायतों के निस्तारण में मण्डल ने अपने सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों के सहयोग से परिवादों के निस्तारण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहें वह कोर्ट केसों” के निस्तारण में हो, सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व श्री अग्रवाल ने गोण्डा-लखनऊ के मध्य विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। संरक्षा को मजबूती प्रदान करने हेतु संबंधित शाखा अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण तथा रेलपथ के रखरखाव एवं पैट्रोलिंग की विशेष रूप से निगरानी करने पर बल दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय श्री सुमित वत्स, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक डा0 हरीश रैड़तौलिया, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार श्री एस.डी पाठक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी श्री अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय श्री विपिन कुमार यादव, वरिष्ठ मण्डल याॅत्रिक इंजीनियर (ओ.एण्ड.एफ) फणीद्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबन्धक श्री प्रगति यादव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री धमेंद्र यादव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर श्री धंनजय मिश्रा, वरिष्ठ ईडीपीएम यू0पी0सिंह, मण्डल वित्त प्रबन्धक श्री तौकीर अहमद आदि उपस्थित थे।
                              महेश गुप्ता

                        जनसंपर्क अधिकारी                                            
                        पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 




Comments