खसखस (पोस्तादाना) के करिश्माई फायदे

 


खसखस के फायदे जानना बहुत जरूरी है। गर्मी में खसखस का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। खसखस के फायदे में प्रमुख रूप से पेट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। पेट संबंधी ज्यादातर तकलीफों में खस फायदा करता है। खसखस को पॉपी सीड्स भी कहते हैं। आमतौर पर लोग खसखस के सेवन से डरते हैं।

खसखस का इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी और सर्दी के दिनों में स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए किया जाता है। यह स्वाद और सेहत से भरपूर है, इसलिए स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करने के लिए भी इसे दवा के रूप में प्रयोग करते हैं।  

 *खसखस के 10 बेहतरीन गुण -*

*1. दर्द निवारक --* खसखस को दर्द निवारक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स सभी प्रकार के दर्द को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खास तौर से इसका प्रयोग मांसपेशियों के दर्द में किया जाता है। खसखस का तेल भी बाजार में उपलब्ध होता है, जिसका प्रयोग दर्द वाले स्थान पर किया जाता है।

*2.सांस संबंधी समस्याओं में आराम--* सांस संबंधी तकलीफ होने पर भी खसखस काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह खांसी को कम कर सांस संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक आराम दिलाने में भी मदद करता है।

*3. अनिद्रा की समस्या दूर करें--* अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। यह आपको नींद लेने के लिए प्रेरित करेगा।

*4. कब्ज से राहत-* खसखस फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है, जिसका प्रयोग करने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह बेहतर पाचन में भी मदद करता है और शरीर को उर्जा देने के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

*5. पथरी बनने से रोकें--* गुर्दे की पथरी में इलाज के तौर पर भी खसखस को सेवन किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओक्सलेट्स, शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैल्शियम का अवशोषण कर गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है। 

*6. मानसिक तनाव से मुक्ति--* खसखस मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको जवां बनाए रखने में मदद करते है। 

*7.त्वचा पर ताजगी रखें--* खसखस त्वचा को नमी प्रदान करने में भी सहायक होता है। यह त्‍वचा की जलन व खुजली को कम करने के साथ ही एक्जिमा जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

*8.पोषण से भरपुर --* ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होने के साथ ही खसखस में फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज भी पाया जाता है, जो पोषण के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।  

*9.प्राकृतिक चमक लाए--* त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए खसखस का इस्तेमाल दूध में पीसकर फेसपैक के रूप में किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ही प्राकृतिक चमक लाता है, और चेहरा दमक जाता है।

*10. अनेक समस्याओं में मददगार--*  इसके अलावा कई तरह की छोटी-छोटी समस्याओं जैसे अधि‍क प्यास लगना, बुखार, सूजन या पेट में होने वाली जलन से राहत पाने के लिए खसखस का प्रयोग किया जाता है। यह पेट में बढ़ने वाली गर्मी को भी शांत करने में सहायक है। 


*डाॅ.रवि नंदन मिश्र*

*असी. प्रोफेसर एवं कार्यक्रम अधिकारी*

*राष्ट्रीय सेवा योजना*

(*पं.रा.प्र.चौ.पी.जी.काॅलेज, वाराणसी*) *सदस्य- 1.अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद, वाराणसी,*

*2. भास्कर समिति,भोजपुर, आरा*

*3.अखंड शाकद्वीपीय* 

*4.चाणक्य राजनीति मंच ,वाराणसी*

*5.शाकद्वीपीय परिवार, सासाराम*

*6. शाकद्वीपीय  ब्राह्मण समाज,जोधपुर*

*7.अखंड शाकद्वीपीय एवं*

*8. उत्तर प्रदेश अध्यक्ष - वीर ब्राह्मण महासंगठन, हरियाणा*



Comments