आम खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

फलों का राजा आम को खाने के भी कुछ नियम हैं। अगर इन नियमों का पालन ना किया जाए तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

गर्मियों के मौसम में आम का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है। आम जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही वह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। गुणों से भरपूर आम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल, ट्राइटरपीन और लुपियोल की अच्छी-खासी मात्रा होती है। यह शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर कर देते हैं।

आम का नियमित तौर पर सेवन करने से एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा किया जा सकता है। हालांकि, फलों का राजा आम को खाने के भी कुछ नियम हैं। अगर इन नियमों का पालन ना किया जाए तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

आम खाने के तुरंत बाद ना करें इन चीजों का सेवन :

पानी का प्रयोग : किसी भी फल का सेवन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। आम में पानी की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में आम खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से पेट में दर्द, उल्टी, गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी आम के सेवन के आधे घंटे तक पानी ना पीने की सलाह देते हैं।

दही : अक्सर लोग आम के साथ दही खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो मैंगो लस्सी तक का भी सेवन करते हैं। हालांकि, आम के साथ या फिर आम खाने के तुरंत बाद दही का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स पैदा हो सकते हैं। साथ ही यह त्वचा संबंधी समस्याओं का भी कारण भी बन सकता है।

करेला : आम खाने के तुरंत बाद करेले के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि, खाने में आम मीठा होता है, तो वहीं करेला कड़वा। इनका एक-साथ सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक : खासतौर पर डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों को आम का सेवन करने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि, इससे ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

मसालेदार खाना : आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार खाने का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे पेट की समस्या हो सकती है।



Comments