जनपद लखनऊ में धार्मिक स्थलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने हेतु मार्गो के निर्माण, चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण से सम्बन्धित 06 कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 13 लाख की धनराशि अवमुक्त


लखनऊ, दिनांक 10 फरवरी 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेश के महत्वपूर्ण मार्गों/सेतुओं तथा मार्गों पर प्रवेश द्वार की स्थापना एवं सौन्दर्यीकरण तथा धार्मिक स्थलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण योजनान्तर्गत जनपद लखनऊ के 06 कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 13 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन कार्यों हेतु आंकलित लागत रू0 04 करोड़ 29 लाख 77 हजार है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। 

जारी शासनादेश में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व वित्तीय हस्त-पुस्तिका में वर्णित व्यवस्था अनुसार प्रायोजना सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त अवश्य कर ली जाय।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्य ससमय पूर्ण करने एवं गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments