लखनऊः10 फरवरी 2021। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल मार्ग दर्शन में 121 सेतु परियोजनाएं, जो किन्ही कारणों से पूर्ण नहीं थी, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरी की गई हैं। इन 121 परियोजनाओं में 72 नदी सेतु, 45 आर०ओ०बी० और 4 फ्लाईओवर हैं। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत रू०4572 करोड़ 20 लाख 41 हजार है।
उ०प्र० राज्य सेतु निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 72 नदी सेतुओं की लागत रु० 2330 करोड़ 77 लाख 32 हजार, पूरे किए गए 45 उपरिगामी सेतुओं की लागत रू०1765 करोड़ 99 लाख 29 हजार तथा पूरे किए गए चार फ्लाई ओवर की परियोजनाओं की लागत रु० 475 करोड़ 43 लाख 80 हजार है। वर्ष 2017-18 में 52 परियोजनाएं, वर्ष 2018-19 में 42 परियोजनाएं, वर्ष 2019-20 मे 19 परियोजनाएं तथा 2020-21 में अब तक 8 परियोजनाएं पूरी की गई हैं।
बी एल यादव
सूचना अधिकारी।
addComments
Post a Comment