पेट फूलने और गैस की समस्या से निजात दिलाने में रामबाण माने जाते हैं ये घरेलू उपाय


अधिक गैस बनने के कारण पेट फूलने की समस्या से कई लोग ग्रस्त होते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये आंतों के ख़राब स्वास्थ्य का लक्षण है।

पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक आम बीमारी हो गई है। यह बीमारी ज्यादा गैस बनने की वजह से होती है। डॉक्टरी भाषा में पेट फूलने या पेट के आसपास सूजन को गैस्ट्राइटिस भी कहा जाता है। कई बार इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, जिसके कारण लोग इस बीमारी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। अगर इसका सही समय पर इलाज न करवाया जाए, तो यह बीमारी एक खतरनाक रूप ले लेती है।

वैसे तो इस समस्या की कई सारी दवाइयां मौजूद हैं,  लेकिन कई घरेलू उपायों से भी इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। खास बात तो यह है इन घरेलू उपायों के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों को डॉक्टर दीक्षा भावसार ने लोगों के साथ साझा किए हैं। इन उपायों से पेट फूलने की समस्या से पीछा छुड़ाया जा सकता है।

डॉ. दीक्षा भावसार के मुताबिक, ‘पेट फूलना यानी ब्लोटिंग आंतों के खराब स्वास्थ्य का एक लक्षण है। ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना बुरा या गलत नहीं है, लेकिन इस बीमारी से हमेशा के लिए राहत पाने के लिए आपको इसका कारण खोजने और उसका इलाज करने की आवश्यकता है।”

ये घरेलू उपाय माने गए हैं रामबाण 

– खाने के 45 मिनट बाद आधा चम्मच आजवाइन को सेंधा नमक के साथ गर्म पानी के साथ लें।

– पूरे दिन पुदीने का पानी पिएं। ये पेट फूलने की समस्या से निपटने में कारगर माना गया है।

– खाने के एक घंटे बाद इलायची का पानी पिएं, यह भी कारगर है।

– खाने से पहले दिन में तीन बार जीरा, धनिया और सौंफ के बीज की चाय पिएं।

– खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से बचें।



Comments